
हाथरस 08 नवंबर । राष्ट्रीय कवि संगम हाथरस जनपद की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष डा. भरत यादव होंगे, प्रभारी मनु दीक्षित मनु, उपाध्यक्ष विद्यासागर विकल, महामंत्री मीरा दीक्षित, प्रवक्ता रितु गौतम (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष प्रियांशी बार्ष्णेय, मंत्री रूबी बार्ष्णेय, संगठन मंत्री डिम्पल बार्ष्णेय, सह मंत्री श्वैता बार्ष्णेय और पारुल अग्रवाल तथा प्रचारक ग़ाफ़िल स्वामी होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में चांद हुसैन चांद (अध्यक्ष, हाथरस विधानसभा), उन्नति भारद्वाज (अध्यक्ष, सिकन्दराराऊ), जय प्रकाश पचौरी (अध्यक्ष, सादाबाद विधानसभा), प्रमोद बिषधर (मंत्री, सिकन्दराराऊ), उमेश जादौन (अंगारक मंत्री, सिकन्दराराऊ) और हरिभान सिंह (मंत्री, सादाबाद) शामिल हैं। विशिष्ट आमंत्रित सलाहकारों में संरक्षक प्रेम सिंह (एडवोकेट), डा. जितेन्द्र शर्मा (काका स्मारक), चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य (बृज कला केन्द्र) और चेतन उपाध्याय (संस्कार भारती) होंगे। इस कार्यकारिणी के गठनकर्ता आशु कवि अनिल बौहरे हैं।









