
हाथरस 06 नवंबर । कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी जनपद अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के रहने वाले युवक से वर्ष 2023 में हुई थी। शादी में विवाहिता के परिवार के लोगों ने करीब 45 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन ससुराल के लोग शादी में दिए गए दान-दहेज से खुश नहीं हुए। आरोप है कि ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में 25 लाख रुपए व लग्जरी कार की मांग करने लगे। इस बात की जानकारी होने पर विवाहिता के मायके के लोगों के होश उड़ गए। ससुराल के लोगों को मायके के लोगों ने समझाया। लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद विवाहिता के मायके वालों ने 5 लाख की धनराशि भी ससुराल के लोगों को अतिरिक्त दहेज के रूप में कार के लिए दे दी। लेकिन उनकी मांग फिर भी नहीं थमी। आरोप है कि पति ने जबरिया असहमति से प्राकृतिक कृत्य किया। विरोध करने पर बैल्ट से पिटाई की। आरोप है कि पति, सास व दोनों देवरों ने जान से मारने की नीयत से करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि पति की अनुपस्थिति देवर एवं सास ने बुरी तरह से मारा पीटा। पहिने कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। अश्लील छेड़छाड़ की और स्पष्ट कह दिया कि जब तक तेरे घर वाले हमारी मांग पूरी रही करते, यही होगा। अप्रैल 2025 को ससुराल के लोगों ने रात को 9:00 बजे पिता भाई के साथ मायके भेज दिया। काफी समझाने पर भी वह लोग शांत नहीं हुए। वह अपनी मांग पर अड़े रहे। अब इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।










