
हाथरस 06 नवंबर । मथुरा निवासी युवती की शादी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद विवाहिता मथुरा में रह रही है। विवाहिता को किसी ने सूचना दे दी कि उसका पति हाथरस जंक्शन के एक गेस्ट हाउस में दूसरी शादी कर रहा है। इस बात की जानकारी होने पर महिला सबसे पहले थाने पहुंची और अपने साथ पुलिस लेकर वह उस गेस्ट हाउस में पहुंच गई। यहां पर महिला ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने पूछताछ की तो यहां पर शादी न होकर जन्मदिन का कार्यक्रम निकला। किसी ने महिला को गलत सूचना दे दी थी। जिसके बाद महिला शांत होकर अपने घर चली गई।










