Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 नवंबर । विकास खंड मुरसान के पैठगांव में क्षेत्र पंचायत निधि से बनाए गए सीसी टाइल्स सड़क निर्माण कार्य एवं बम्बा पटरी पर मीठे पेयजल हेतु जल टंकी का निर्माण पूरा होने पर रविवार को लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर सड़क व टंकी निर्माण का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख का जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूलमालाएं पहनाकर, पगड़ी व पीतांबर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि उनके बड़े भाई, दिवंगत विधायक श्री रामवीर उपाध्याय ने पूरे जनपद में समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विद्युत व्यवस्था, नाली, सड़क, सामुदायिक केंद्र, बारातघर और हैंडपंप जैसे कई अहम विकास कार्य कराए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत निधि के माध्यम से जल्द पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गौरव शर्मा, पूर्व प्रधान महेश शर्मा, पंकज शर्मा, सीताराम शर्मा, मुकेश दीक्षित, रामबोहरे शर्मा, दिनेश शर्मा, मोनू, विशाल शर्मा, अनिल शर्मा, देव शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, विवेक, कांति प्रसाद, मोहित, मनीष, दीपक एवं डॉ. कृष्णमुरारी शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page