सासनी 02 नवंबर । क्षेत्र के नगला पतुआ गांव में शनिवार को एक युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार, विजयगढ़ रोड स्थित नगला पतुआ में लोक निर्माण विभाग का प्लांट संचालित है। वहीं पर गंगाराम पुत्र रेवतीलाल निवासी समामई कार्यरत हैं। दोपहर के समय अचानक जंगल की ओर से आए एक जंगली जानवर ने गंगाराम पर हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गया। साथ में काम कर रहे कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए डंडों से जानवर को खदेड़ा और घायल गंगाराम को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दवाओं की गुणवत्ता पर केंद्र की बड़ी
March 23, 2026
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले : गेहूं
March 23, 2026
रेलवे ने फिर बढ़ाए टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के
March 23, 2026
हाथरस के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क दाखिले
March 23, 2026
गुस्से में पति के खिलाफ दर्ज कराया
March 23, 2026
विधायक व डीएम ने किया गौशाला में
March 23, 2026
सात महीने बाद अग्निवीर सचिन पोनियां को
March 23, 2026
Weather
Hathras
11:08 pm,
Mar 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























