
सासनी 27 अक्टूबर । के.एल. जैन इंटर कॉलेज, सासनी के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित दो दिवसीय मंडलीय युवा खेलकूद समारोह 2025 का सोमवार को भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल के चारों जिले — अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज — के लगभग 322 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन ने सभी प्रतिभागियों, टीम प्रभारी शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगी जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, डॉ. अनूप शर्मा, राधेश्याम भाषण, राजीव गुप्ता, डॉ. नरेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, श्री राजेंद्र यादव, अहिंसा नाइटेंगल सहित अनेक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में प्रमोद यादव, धर्मेंद्र यदुवंशी, समीक्षा सिंह, संजय कुमार पाल, धर्मेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र यदुवंशी, मनवीर सिंह, अरुण गौतम, नीतू कुमार, अंजलि सोलंकी, नवीनकुमार शर्मा, जयप्रकाश सिंह, नवाब अली, मधुबाला, विनय कुमार, रजनीश, सुशील कुमार, योगेंद्र यादव, प्रभात राजपूत, अरविंद कुमार शामिल रहे। आयोजन डॉ. दीपक जैन एवं डॉ. प्रमोद कौशिक के संयोजन में हुआ, जबकि संचालन समिति में अतुल वर्मा, शोभित जैन, डॉ. विकास कौशिक एवं जहांगीर हाशमी रहे।

ओवरऑल चैंपियनशिप परिणाम
-
प्रथम स्थान: हाथरस — 230 अंक
-
द्वितीय स्थान: कासगंज — 188 अंक
-
तृतीय स्थान: अलीगढ़ — 169 अंक
-
चतुर्थ स्थान: एटा — 142 अंक
अंडर-19 बालिका वर्ग
-
त्रिकूद: प्रथम भावना कुमारी (अलीगढ़)
-
तार गोला: प्रथम शिल्पी (एटा)
-
चक्का फेंक: प्रथम अंजली यादव (कासगंज)
-
5000 मीटर पैदल चाल: प्रथम लक्ष्मी (कासगंज)
-
100 मीटर दौड़: प्रथम अंजली यादव (कासगंज)
-
भाला फेंक: प्रथम चांदनी (हाथरस)
-
100 मीटर बाधा दौड़: प्रथम खुशी गोला (हाथरस)
-
800 मीटर दौड़: प्रथम पायल शर्मा (अलीगढ़)
-
ऊँची कूद: प्रथम भावना कुमारी (अलीगढ़)
-
400 मीटर बाधा दौड़: प्रथम पायल शर्मा (अलीगढ़)
अंडर-17 बालक वर्ग
-
1500 मीटर दौड़: प्रथम विकास बघेल (अलीगढ़)
-
लंबी कूद: प्रथम गौरव यादव (हाथरस)
-
200 मीटर दौड़: प्रथम गगन (अलीगढ़)
अंडर-17 बालिका वर्ग
-
100 मीटर बाधा दौड़: प्रथम मोनिका (कासगंज)
-
400 मीटर बाधा दौड़: प्रथम महक (अलीगढ़)
-
त्रिकूद: प्रथम स्वार्थी (एटा)
-
चक्का फेंक: प्रथम दिव्या कुमारी (एटा)
अंडर-14 बालक वर्ग
-
प्रिंस चौधरी (हाथरस) ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग
-
तन्वी पुंडीर (कासगंज) ने लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ और 80 मीटर बाधा दौड़ में बाजी मारी।
-
ऊँची कूद: प्रथम वैष्णवी (कासगंज)
उल्लेखनीय प्रदर्शन
-
दीपक कुमार (हाथरस) — 100 मीटर, 200 मीटर, ऊँची कूद (अंडर-19 बालक वर्ग)
-
अर्जुन कुमार (एटा) — 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक वर्ग)













































