
हाथरस 27 अक्टूबर । जायंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया फेड-5 यूनिट–9 के अंतर्गत संचालित 7 ग्रुपों का संयुक्त पुरस्कार वितरण समारोह यूनिट डायरेक्टर श्रीमती सीमा वार्ष्णेय के नेतृत्व में अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंट्रल कमेटी मेंबर बौहरे बृजमोहन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित के साथ मदन मोहन वार्ष्णेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस समारोह में जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली ने उत्कृष्ट सामाजिक एवं सेवा कार्यों के लिए सर्वाधिक 14 प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त कर जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका सिद्ध की। इसके बाद जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज , पहल और डायमंड ने भी अवॉर्ड प्राप्त किये
सहेली ग्रुप की अध्यक्ष शालिनी वार्ष्णेय को उनके नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए “आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं ग्रुप की सचिव सीमा शर्मा को “आउटस्टैंडिंग DOA ऑफ द ईयर” अवार्ड से मीनाक्षी शर्मा एवं वंदना अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त “आउटस्टैंडिंग प्रोजेक्ट्स ऑफ द ईयर” अवॉर्ड भी सहेली ग्रुप के खाते में गया, जो पूरे ग्रुप के समर्पण और निष्ठा का प्रतीक है।
साथ ही, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज की सदस्य दीप्ती वार्ष्णेय को “आउटस्टैंडिंग IPP ऑफ द ईयर” अवॉर्ड तथा “आउटस्टैंडिंग ग्रुप ऑफ द ईयर” का सम्मान भी गूंज ग्रुप को प्रदान किया गया। इसके अलावा आउटस्टैंडिंग इंस्टॉलेशन का अवार्ड जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस को आउटस्टैंडिंग जायंट्स सप्ताह का सम्मान जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल को कार्यक्रम में सभी ग्रुपों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सम्मानित अतिथियों ने सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।













































