सासनी 18 अक्टूबर । विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार के निर्देशन में आज पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर को रंगोली और दीपों से सजाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने अरुणाचल प्रदेश और मेघालय की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार भोजन तैयार किया, जिसे भारत विकास परिषद के निर्देश चन्द्र वार्ष्णेय, खागेन्द्र शास्त्री, ज्ञानेंद्र कुशवाहा और नरेश वार्ष्णेय ने देखा और सराहा। उन्होंने छात्रों द्वारा सजाए गए दीप और बनाए गए भोजन का जायजा लिया तथा छात्रों को पुरस्कृत और लड्डू वितरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि यह पर्व हमें सामूहिकता, समर्पण और सहयोग का महत्व सिखाता है। उन्होंने बताया कि दीपावली आध्यात्मिक दृष्टि से आत्मज्ञान, शुद्धि, समृद्धि और धर्म का संदेश देती है, और यह हमें अपने जीवन में सत्य, ज्ञान और प्रकाश जलाए रखने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Check latest article from this author !

Related Posts
Recent Posts
हाथरस में दलित व्यक्ति की जमीन हड़पने
October 18, 2025
धनतेरस के मद्देनजर हाथरस में पुलिस की
October 18, 2025
हाथरस मंडी में धान किसानों की मुश्किलें
October 18, 2025
उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर तक मौसम
October 18, 2025
दिवाली पर ट्रेनों में आतिशबाजी ले जाना
October 18, 2025
विद्युत कर्मचारी संघ ने दीपावली पर आंदोलन
October 18, 2025
हाथरस के सर्राफा व्यवसायी के पास विश्वभर
October 18, 2025
Weather
Hathras
9:25 pm,
Oct 18, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap