
हाथरस 18 अक्टूबर । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी एवं एल.के.जी. कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राम, सीता और लक्ष्मण के रूप में सुंदर झांकी प्रस्तुत कर हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं कक्षा प्रथम के बच्चों ने अयोध्यावासी बनकर श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में उत्सव मनाया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘राम-भरत मिलाप’ की प्रस्तुति रही, जिसमें बच्चों ने अत्यंत भावपूर्ण अभिनय करते हुए दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत प्रधानाचार्य एवं सभी समन्वयकों ने श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का पूजन कर दिव्य वातावरण बनाया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। संपूर्ण विद्यालय “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. जी. डी. पाटिल ने भरत भेट लघु नाट्य प्रस्तुति पर कहा कि हमारी संस्कृति और हमारा रामायण हमे बंधुप्रेम और मिलकर रहना शिखर है! संपत्ति के लिए अपनेभी भाई बहनों के साथ हिंसक होने वाले युग में भरत , राम और लक्ष्मण जैसे भाई आदर्श है । साथ लड़ने की बजाय दिवाली का पर्व हमें प्रेम, एकता और आत्मिक और आध्यात्मिक विकास के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आज हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जिस सुंदरता और भक्ति भाव से झांकी एवं नृत्य प्रस्तुत किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। हमारे उत्सव हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को अगले पीढ़ियों तक पहुंचाते है। इस अवसर पर दिवाली के विभिन्न दिनों का महत्व छात्रोंको बताया गया और हर दिन किस तरह से मनाया जाता है यह बताया गया। राम सीता और लक्ष्मण के आगमन पर पुष्प बरसाए गए और दीपक जलाए गए। विद्यालय के सचिव गौरांग सेकसरिया ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। दिवाली उत्सव का यह सुंदर आयोजन विद्यालय परिवार के लिए अविस्मरणीय बन गया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और वातावरण में भक्ति भाव इस पर्व को और भी विशेष बन गया।