Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अक्टूबर । नगर पालिका हाथरस के वार्ड नंबर 26 ढकपुरा में मिंटा प्रधान के घर से ढाकेश्वर मंदिर तक सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर द्वारा किया गया। यह कार्य राज्य वित्त निधि के अंतर्गत लगभग 200 मीटर लंबाई में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से सम्पन्न हुआ। लोकार्पण समारोह में क्षेत्रीय सभासद वार्ड नंबर 26 श्रद्धा कुमारी, सभासद अशोक गोला, रामजी लाल वर्मा, दिनेश सिंह नन्हे, सुंदरम शर्मा, चंदन कुमार, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल सुरेश अग्रवाल, श्याम प्रधान अमर सिंह प्रधान दादनपुर, मुन्नालाल, मिंटा प्रधान, बृजेश सिंह प्रधान, भंवर सिंह प्रधान, कपिल देव, मूलचंद उपाध्याय, जगदीश प्रसाद, देवकीनंदन, गौरी शंकर शर्मा, विश्व कुमार शर्मा, बृजमोहन कुशवाहा, राजकुमार दिवाकर, आनंद कुमार सविता, बसंत कुमार सविता, मटरू लाल उपाध्याय, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी और समस्त क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। समारोह में उपस्थित लोगों ने इस विकास कार्य के लिए नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र में सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page