हाथरस 15 अक्टूबर । 509 आर्मी बेस वर्कशॉप ने “इतिहास रचते हुए” EME (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मशीन इक्जीक्यूटिव) के 83वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट वर्कशॉप प्रथम पुरस्कार ट्रॉफी प्राप्त की। यह ट्रॉफी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी, करनल कमान्ड द्वारा 509 आर्मी बेस वर्कशॉप कमांडेंट ब्रिगेडियर सिद्धार्थ मलिक को प्रदान की गई। यह पुरस्कार भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा पहली बार घोषित किया गया था और इस प्रतिष्ठित सम्मान को पहली बार 509 आर्मी बेस वर्कशॉप, आगरा ने हासिल किया है, जो कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के लिए गर्व का अवसर है। इस अवसर पर ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन (AIDEF) के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने 509 आर्मी बेस वर्कशॉप के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त 509 कर्मचारी यूनियन आगरा ने भी इस उपलब्धि पर सभी EME के साथियों और अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि ने वर्कशॉप के कर्मचारियों में उत्साह और सम्मान की भावना को और बढ़ा दिया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जांच अधिकारी हो निलंबित, झोला छाप चिकित्सक
December 9, 2025
गुजरात में टावर से गिरकर हाथरस के
December 9, 2025
रेलवे ट्रैक पार करते समय बुजुर्ग की
December 9, 2025
दूध पीने के बाद मासूम की मौत,
December 9, 2025
बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने का आरोप,
December 9, 2025
हाथरस में विदेश में नौकरी के नाम
December 9, 2025
हाथरस में पेट्रोल भरवाते समय लगी आग
December 9, 2025
Weather
Hathras
11:24 am,
Dec 10, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap












