
सादाबाद 12 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह प्रधान आगरा बायपास मार्ग पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है। यह घटना शनिवार रात करीब 9:00 बजे हुई। ओमवीर सिंह प्रधान बायपास मार्ग स्थित एक ढाबे से बच्चों के लिए खाना लेकर लौट रहे थे। ताज बॉडी मेकर के सामने अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने लगा। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनका एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए।










