हाथरस 12 अक्टूबर । आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति अभियान” के पंचम चरण के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को सशक्त बनाना तथा महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास का वातावरण तैयार करना रहा। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर चौपालें लगाई गईं, जिनमें महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 108, 1098, 102) सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव, महिला अधिकारों की जानकारी और मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और छेड़छाड़ या महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखी। महिलाओं को यह भी बताया गया कि प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित हैं, जहां महिला कर्मी उनकी शिकायतें सुनती हैं और आवश्यक सहायता प्रदान करती हैं। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, निडर और जागरूक नागरिक बनाना है ताकि वे हर क्षेत्र में सुरक्षित महसूस कर सकें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !


Related Posts
Recent Posts
त्योहारों पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत,
October 12, 2025
संत प्रेमानंद ने शुरू की पदयात्रा, परिक्रमा
October 12, 2025
सादाबाद : सर्पदंश से गेस्ट हाउस चौकीदार
October 12, 2025
सादाबाद : सड़क दुर्घटना में वृद्ध हुआ
October 12, 2025
सादाबाद : स्कूटी सवार भाजपा नेता दुर्घटना
October 12, 2025
सादाबाद : चौकीदार ने फांसी लगाकर की
October 12, 2025
बाइक पलटने से महिला गंभीर रूप से
October 12, 2025
Weather
Hathras
8:30 pm,
Oct 12, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap