Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अक्टूबर । हाथरस में आज करवा चौथ का पर्व उल्लास से मनाया गया। सुहागिनों ने अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला उपवास रखा। शाम को कहीं सामूहिक और एकल रूप में गणगौर और चौथ माता की पूजा की। रात में चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर पति के दर्शन कर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। पर्व को लेकर नवदंपतियों में काफी उत्साह देखा गया। पूरे दिन बाजार में काफी भीड़ रही। करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ मनाया। पर्व के दौरान कई शुभ संयोग रहे। शाम होते ही सुहागिन घरों छतों पर पहुंच गई। चांद निकलने का इंतजार करने लगी। चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने छलनी की ओट में चांद का दीदार किया। गंगाजल से चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। दीपक जलाकर आरती उतारी। पहले सुहागिनों ने सोलह शृंगार करके करवा चौथ की कहानियां सुनीं। गणगौर की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा और सुख समृद्धि की कामना की। चांद के दीदार और पूजा के बाद सुहागिनों ने निर्जल उपवास तोड़ा। चांद निकलने से पहले पति घर पहुंच गए। उनमें भी पत्नियों के प्रति समर्पण का भाव दिखा। करवाचौथ व्रत पतिव्रत नारियों ने अपने धर्म को निभाया तो पतियों ने उन्हें उपहार दिए। इस पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े, गिफ्ट गैलरी की दुकानों पर रही। मिठाई की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। चांद निकलने के साथ लोगों ने आतिशबाजी भी की। कई पतियों ने भी पत्नियों के साथ उपवास रखा। शाम को पूजा बाद उपवास खोला।

इस दौरान हाथरस के जनप्रतिनिधियों ने भी करवाचौथ का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया। हाथरस लोकसभा सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, हाथरस पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा, उद्योगपति आशीष बंसल, मुकेश सिंघल हुंडी वाले, सासनी के चिकित्सक डॉ विजय वार्ष्णेय, ग्राम प्रधान परसारा मनोज सिसोदिया, अंकित बंसल, एडवोकेट योगांश पराशर, नगर पालिका सभासद लक्ष्मी कुशवाहा, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष टेकपाल कुशवाहा आदि ने करवाचौथ का पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page