
क्या है CEIR पोर्टल?
दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित यह ऑनलाइन पोर्टल CEIR एक अत्याधुनिक तकनीकी मंच है, जो खोए, गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक, ब्लॉक और रिकवर करने की सुविधा देता है। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाओं के माध्यम से यह पोर्टल सभी थानों और सर्विलांस सेल में संचालित किया जा रहा है। जनपद हाथरस में इस पोर्टल के माध्यम से अब तक बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सफलतापूर्वक लौटाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सभी थानों को निर्देशित किया था कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए गोष्ठियां आयोजित करें, जनता को CEIR पोर्टल के प्रति जागरूक करें और आवेदन प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके क्रम में सभी थानों की टीमों ने जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि यह सफलता हमारी मोबाइल रिकवरी टीम की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और अथक परिश्रम का नतीजा है। हाथरस पुलिस आगे भी जनता को त्वरित और प्रभावी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”