
हाथरस 05 अक्टूबर । राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयी महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन कल सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ महाबीर सिंह छोकर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ. सत्यदेव पचौरी, प्रभारी, शारीरिक शिक्षा विभाग रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. मानसिंह, विजेंद्र सिंह, तथा लटूरी सिंह (कॉलेज धूमरी, एटा) शामिल रहे। विश्वविद्यालय द्वारा नामित चयनकर्ता डॉ. अक्षय कुमार (आर.जे. महाविद्यालय, रायपुर, टप्पल) ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में अनम खान (एस.वी. कॉलेज, अलीगढ़), रीतिका यादव (एच.एल.जी. डिग्री कॉलेज), रश्मि बघेल व लांची बी (गिर्राज धरण कॉलेज), तन्नु बघेल तथा गुनगुन सैनी (टी.आर. कॉलेज) सहित कई कॉलेजों की महिला मुक्केबाजों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. के.एन. त्रिपाठी (कार्यवाहक प्राचार्य), डॉ. मानसिंह, डॉ. राहुल खिरवार, डॉ. संजय बंसल, डॉ. महेश चंद, श्री पीयूष शर्मा, श्री विकास चौधरी, तनुज कुमार शर्मा, कृपिल कुमार, अनुराग कश्यप, केशव कुमार, अर्जुन कुमार, मुनेंद्र सिंह, उमेश चौधरी, खुशी कुमारी, वंदना कुमारी, वंदना चौधरी तथा कशिश शर्मा सहित अनेक शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कॉलेज प्रबंधन की ओर से किए गए आयोजन की सराहना की और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।










