Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर । जिला एवं शहर काँग्रेस कमेटी हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में आज शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी स्व0 मसूरियादीन पासी की जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम में महापुरुषों की प्रतिमा और छवि चित्रों पर माल्यार्पण किया गया और एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन, उनके योगदान और देश के प्रति उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि महात्मा गांधी को पूरा विश्व मानता है, लेकिन देश में गोडसेवादी मानसिकता के लोग गांधीजी के प्रति भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का बुद्धिजीवी वर्ग इस भ्रमजाल में नहीं फंसता। पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि गांधी जी के विचारों के मार्ग पर चलते हुए कांग्रेसजन देश को भ्रष्टाचार और वोट चोरों से बचाने का संघर्ष जारी रखेंगे। भूतपूर्व जिलाध्यक्ष ब्रहम देव शर्मा ने युवा पीढ़ी से अनुरोध किया कि वे अपने व्यवहार में लाल बहादुर शास्त्री जैसी सादगी अपनाएँ। पूर्व पीसीसी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस से जुड़े महापुरुषों का इतिहास बलिदान और त्याग का है, जबकि अंग्रेजी सरकार के चापलूस आज भी देश को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ. मुकेश चन्द्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करुणेश मोहन दीक्षित, ब्रहम देव शर्मा, और विशिष्ट अतिथि पूर्व पीसीसी अशोक कुमार गुप्ता, कॉर्डिनेटर मैनपुरी अवधेश बख्शी उपस्थित रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष वेदप्रकाश कर्दम, प्रदीप तेनगुरिया, रामकुमार सारस्वत, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page