Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 01 अक्टूबर । क्षेत्र के मोनिया गांव में पुत्रवधू को दो दिन अतिरिक्त रोकने को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पुलिस मामले में सुलह का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मोनिया निवासी कन्हैया लाल के इकलौते पुत्र बबलू कुमार की वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की मृत्यु के कुछ महीने बाद उनकी पुत्रवधू अपने अबोध पुत्र के साथ मायके चली गई थी। ससुराल पक्ष ने उसे कई बार वापस बुलाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने मना कर दिया था। चार दिन पहले, कन्हैया लाल अपने लगभग 5 वर्षीय नाती का मुंडन संस्कार कराने के लिए पुत्रवधू को मायके से बुलाकर लाए थे। मुंडन के लिए वे हरिद्वार और नगरकोट जैसे स्थानों पर गए थे। नगरकोट माता के दर्शन और नाती का मुंडन कराने के बाद वे वापस लौटे थे। दशहरा यानी गुरुवार को कन्हैया लाल के घर जागरण का आयोजन होना था। उन्होंने अपनी पुत्रवधू से जागरण के लिए दो दिन और रुकने का अनुरोध किया था। हालांकि,ये पुत्रवधू और उसके भाई ने इस बात से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और पुत्रवधू के भाई ने हंगामा कर दिया। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने और मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश पांडे ने बताया कि महिला को समझा-बुझाकर परिवार के बीच आश्वासन पर दो दिन के लिए ससुराल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page