कलेक्ट्रेट परिसर में लगी पीएम मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का जनप्रतिनधियों ने किया अवलोकन

हाथरस 01 अक्टूबर । कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके जीवन संघर्ष पर आधारित भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का अवलोकन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित के साथ किया। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्ष, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस प्रदर्शनी के जरिये प्रधानमंत्री की कार्यशैली, राष्ट्रनिर्माण के संकल्प और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की झलक आमजन तक पहुँच रही है। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 2 अक्टूबर तक खुली रहेगी। अवलोकन के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) डॉ. बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चंद्र, अजय कुलश्रेष्ठ, अपर सांख्यिकी अधिकारी तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।