Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 सितंबर । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में दुर्गाष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण को रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया। सभी छात्र-छात्राएँ पारंपरिक परिधानों में अत्यंत मनमोहक एवं आकर्षक लग रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आरती एवं स्तुति के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने गरबा और डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। ढोल और संगीत की थाप पर सभी ने पारंपरिक नृत्य में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया। विद्यालय का वातावरण माँ दुर्गा के जयकारों और उल्लासपूर्ण नृत्य से गुंजायमान हो उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जी. डी. पाटिल ने कहा कि दुर्गाष्टमी का पर्व शक्ति और भक्ति  और नारी सम्मान का प्रतीक है। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्रों में हमारी भारतीय परंपरा के प्रति आस्था और सामाजिक सद्भावना को प्रबल करते हैं। विद्यालय के सचिव गौरांग सेकसरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा –“आज के समय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ना आवश्यक है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी जड़ों से जोड़कर सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने नवरात्रि उत्सव के दौरान लड़कियों के स्कूल प्रवेश पर १००% प्रवेश शुल्क माफ करने की घोषणा की और नारी शक्ति को नवरात्रि का पुष्प अर्पित किया। छात्रोंने उत्सव का पूरा लुप्त उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page