Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 सितम्बर । श्री रामलीला में सेतु निर्माण, रामेश्वरम की स्थापना व अंगद और रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे महोत्सव के तहत आज श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित लीला में विभिषण शरणागत, रामेश्वरम स्थापना, अंगद रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया। लीला में विभीषण अपने भाई रावण से अपमानित होकर श्रीराम की शरण में आता है। इसके बाद श्रीराम समुद्र के किनारे भगवान भोलेनाथ से विजय का आशीर्वाद लेने के लिए रामेश्वरम की स्थापना करते हैं। इसके बाद भगवान ने समुद्र पर पुल बनवाया। समुद्र पार कर भगवान की वानर सेना लंका जा पहुंची। इसके पश्चात भगवान ने रावण के पास अपना दूत बनाकर अंगद को भेजा। अंगद ने रावण को समझाया कि अपना भला चाहते हो तो माता सीता को लौटा कर भगवान की शरण में आ जाओ। इस पर रावण क्रोधित हो जाता है। तब अंगद ने रावण को अपना पैर हिलाने की चुनौती दी। अंगद रावण का परस्पर तीखा संवाद होता है। लीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।इस दौरान महोत्सव संयोजक डॉ. अविन शर्मा, पवन गौतम, बलराम यादव, देश दीपक रावत के अलावा श्री राधा रमन लीला आश्रम संस्था के कलाकार मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page