Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 सितम्बर । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी सक्रिय रूप से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत महिलाओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों और डिजिटल फ्रॉड से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन और 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम थाना सासनी द्वारा कस्बा की छात्राओं को गुड टच-बैड टच और अन्य महिला सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। आसपास के कई ग्रामों की महिला समूहों को एकत्रित कर उन्हें महिला सशक्तिकरण योजनाओं और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित पुलिस अधिकारी और महिला कांस्टेबलों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, बाल विवाह और महिला उत्पीड़न के मामलों में सतर्क रहने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का मार्गदर्शन दिया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल महिलाओं को सुरक्षित और सजग बनाना है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रशासनिक प्रयासों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page