हाथरस 26 सितम्बर । अलीगढ़ मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस संत प्रकाश के निर्देशन में माध्यमिक विद्यालयों की 15वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन श्री नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज मेंडू में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह बृज प्रांत के क्रीड़ा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री रोहित कुमार, संघ के जिला कार्यवाह रामकिशन, प्रधानाचार्य मनोज कुमार राजपूत और उप प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के चारों जनपदों की सभी वर्गों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम
- 14 वर्षीय बालिका वर्ग: अलीगढ़ विजेता, हाथरस उपविजेता
- 17 वर्षीय बालिका वर्ग: अलीगढ़ विजेता, हाथरस उपविजेता
- 19 वर्षीय बालिका वर्ग: अलीगढ़ विजेता, हाथरस उपविजेता
- 14 वर्षीय बालक वर्ग: हाथरस विजेता, एटा उपविजेता
- 17 वर्षीय बालक वर्ग: हाथरस विजेता, एटा उपविजेता
- 19 वर्षीय बालक वर्ग: हाथरस विजेता, अलीगढ़ उपविजेता
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर की टीम में किया गया, जो आगामी अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जितेंद्र सिंह जादौन, सत्यपाल सिंह, सत्यनारायण यादव, शशिकांत यादव, होमेश्वर शर्मा, सचिन कुमार शर्मा, नीरज यादव, अजय कुमार, होरीलाल वर्मा, मनोज शर्मा, राजेश कुमार, मुलायम सिंह, राकेश कुमार, संजय सेंगर, सुरेश भारती, गौरव पाठक, अभिषेक शर्मा, प्रमोद यादव, आवेश कुमार राणा, साधना यादव, पुष्पेंद्र कुमार और डॉ. राजेश कुमार का सक्रिय योगदान सराहनीय रहा। प्रतियोगिता ने न केवल खेलों में युवाओं की प्रतिभा को प्रदर्शित किया, बल्कि हाथरस और आसपास के जिलों में कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का भी काम किया।