हाथरस 25 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का आज प्रस्तावित हाथरस दौरा देर रात रद्द हो गया है । कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री को पराग डेयरी गौशाला सासनी का निरीक्षण करना था। इसके बाद स्मार्ट बाजार मंडी समिति के पास व्यापारियों और उद्यमियों से जीएसटी पर चर्चा का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, नगर पालिका परिषद की मलिन बस्ती रमनपुर का भ्रमण, भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल संगोष्ठी में भास गीदारी और कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित थी।
दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। कई सरकारी कार्यालयों में देर शाम तक साफ-सफाई का काम चलता रहा। कल देर रात अचानक दौरा रद्द होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली