हाथरस 23 सितम्बर । जिले की श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की चार छात्राओं ने चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज, अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और सभी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया। प्रतियोगिता में छात्राओं का मार्गदर्शन श्रीमती साधना यादव और सुश्री शारदा विश्वकर्मा ने किया। चयनित छात्राएं आगामी माह में अलीगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
चयनित छात्राओं की सूची
- अंडर-19 बालिका वर्ग – रितिका वार्ष्णेय, दिव्यांशी वर्मा
- अंडर-17 बालिका वर्ग – तैवा अंसारी
- अंडर-14 बालिका वर्ग – चारु
यह जिले की शिक्षा और खेल क्षेत्र में एक अभूतपूर्व उपलब्धि मानी जा रही है।