Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 सितंबर । बिसावर के भाजपा नेता और समाजसेवी जगवेंद्र चौधरी प्रधान ने एक बार फिर निःशुल्क तीर्थ यात्रा का आयोजन किया है। 10 बसों में 500 लोगों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा में बुजुर्ग और महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। यात्रियों को गंगा स्नान के साथ मनसा देवी और आसपास के अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। जगवेंद्र प्रधान ने सभी यात्रियों के भोजन और आवास की व्यवस्था भी की है। यह कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जगवेंद्र प्रधान समाज सेवा के अन्य कार्य भी करते हैं। वे गरीब बच्चों को साइकिल वितरण, मेधावी छात्रों का सम्मान और जरूरतमंद परिवारों को राशन सहायता भी प्रदान करते हैं। जगवेंद्र प्रधान का कहना है कि वे नर सेवा को नारायण सेवा मानते हैं। उन्होंने बताया कि वे ग्राम पंचायत के वृद्ध, महिलाओं और गरीब लोगों की मदद करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page