हाथरस 20 सितंबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित “मिशन शक्ति – 5.0” अभियान का वर्चुअली शुभारंभ किया गया। इस शुभारंभ को जनपद हाथरस के माधव प्रेक्षा ग्रह, रिजर्व पुलिस लाइन सहित समस्त थानों में लाइव देखा गया। इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान, विधायक(एमएलसी) ऋषिपाल सिंह, विधायक सदर अंजुला महौर, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, विधायक सिकन्द्राराऊ वीरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्कूल के छात्र-छात्राएँ और महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
मुख्य उद्देश्य और गतिविधियाँ
- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना।
- थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित कर 24×7 महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निस्तारण।
- महिला बीट पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा जानकारी और महिला समस्याओं का समाधान।
- विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण, गुड टच/बैड टच की जानकारी।
हेल्पलाइन सेवाओं 1076, 1090, 181, 112, 102, 108, 1098, 1930 की जानकारी और साइबर हेल्पलाइन www.cybercrime.gov.in से जुड़ी सेवाएँ। एंटी रोमियो स्क्वाड, फील्ड पेट्रोलिंग, स्वास्थ्य हेल्पलाइन और स्वरोजगार/कौशल विकास के अवसर। शुभारंभ के दौरान मिशन शक्ति केंद्रों के SOP पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिशन शक्ति अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी, समाजसेवी व अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हाथरस में आगामी दिनों में भी मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।