हाथरस 17 सितम्बर । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस में प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के दिशानिर्देशन में छात्राओं की प्रतिभा और सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘काका हाथरसी कल्चरल क्लब’ के तत्वावधान में ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारत’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ जीवन के महत्व को उजागर करना था।
- प्रथम स्थान – आरती (बी.ए. पंचम सत्र)
- द्वितीय स्थान – खुशी परमार (एम.ए. प्रथम सत्र)
- तृतीय स्थान – अनुष्का (बी.ए. प्रथम सत्र)
कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. मधु, कु. नेहा यादव, डॉ. प्रियंका सरोज, डॉ. रेनू सिंह, कु. रेशमा देवी का विशेष योगदान रहा। निर्णायक मंडल में प्रो. रंजना सिंह, डॉ. शशि, डॉ. अतिमा भारद्वाज सम्मिलित रहीं।
स्वरचित काव्य लेखन प्रतियोगिता
महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के अंतर्गत स्वरचित काव्य लेखन प्रतियोगिता भी संपन्न हुई, जिसमें अनेक छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
- प्रथम स्थान – वंदना वार्ष्णेय (एम.ए. प्रथम सत्र)
- द्वितीय स्थान – पायल कौशिक (बी.ए. पंचम सत्र)
- तृतीय स्थान – शिखा सारस्वत (बी.ए. पंचम सत्र)
- सांत्वना पुरस्कार – रश्मि (बी.ए. प्रथम सत्र)
कार्यक्रम को सफल बनाने में कु. नेहा यादव, डॉ. प्रियंका सरोज और डॉ. अंजू चौधरी का योगदान रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. अतिमा भारद्वाज, कु. नाहिद बी, डॉ. प्रियंका सरोज शामिल रहीं। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।