Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 सितंबर । राजकीय शिक्षक संघ हाथरस द्वारा 12 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी और जनपदीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजवीर सिंह ने की। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील कुमार भड़ाना (प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ) और संत प्रकाश (जिला विद्यालय निरीक्षक) उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ममता अरुण (वित्त अधिकारी, हाथरस), डॉ. संजीव यादव (वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष), डॉ. दिलीप कुमार अमौरिया (मंडलीय अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, विशंभर दयाल पाराशर (जिलाध्यक्ष, आगरा), उपेंद्र यादव (जिलाध्यक्ष, फिरोजाबाद), चौ. रनवीर सिंह और चंद्रवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे।

मां सरस्वती की आराधना के बाद शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा के उन्नयन पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद अधिवेशन में राजकीय शिक्षक संघ हाथरस की नवीन जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. अखिलेश यादव (मंडल अध्यक्ष, आगरा) और चंद्रवीर सिंह (मंडलीय मंत्री, आगरा) तथा निर्वाचन अधिकारी के रूप में सुखवीर सिंह (प्रांतीय संगठन मंत्री) और डॉ. नीरज गोयल (मंडल अध्यक्ष, अलीगढ़) मौजूद रहे।

निर्वाचन के परिणामस्वरूप मानवेंद्र सिंह (राजकीय हाईस्कूल पचायता) को जिलाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में गंगाराम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), धीरेंद्र सिंह एवं नीलम दिनकर (उपाध्यक्ष), अरविंद कुमार (जिला मंत्री), सत्यवीर सिंह एवं पूजा उपाध्याय (संयुक्त मंत्री), अवनीश गुप्ता (विधि मंत्री), योगेंद्र कश्यप एवं आकांक्षा भटनागर (संगठन मंत्री), अनूप सिंह एवं अर्चना चौहान (प्रचार मंत्री), श्याम बाबू सुमन एवं कुमुद शर्मा (सांस्कृतिक मंत्री), पप्पू सिंह (कोषाध्यक्ष) और नरेश कुमार (आय-व्यय निरीक्षक) शामिल हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन सह संयोजक अजय शर्मा ने किया, जिनका सहयोग आशीष जैन और कुमुद शर्मा ने किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठन संयोजक रामचरन सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. पवन सेंगर, कई विद्यालय प्रधानाचार्य और सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page