सादाबाद 12 सितम्बर । आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर गुरुवार शाम साढ़े आठ बजे प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, डॉ. कमल उपाध्याय, जितेंद्र गौतम और चरण सिंह सागर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पटका पहनाया और फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। राज्यमंत्री हाथरस की यात्रा पर जा रहे थे।