Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस ने बीती रात से ही उनके घर के बाहर सुरक्षा तैनात कर दी थी और उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक उपाध्याय ने इसे योगी सरकार की तानाशाही का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज को रोकना सरकार की कमजोरी को दर्शाता है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस न तो सत्ता के दबाव में डरती है और न ही झुकती है। पार्टी लोकतंत्र की रक्षा और जनाधिकारों की लड़ाई के लिए हर चुनौती का डटकर सामना करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page