सिकंदराराऊ 07 सितंबर । प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक यूनिक लाइब्रेरी, रेलवे स्टेशन नियर, सिकंदराराऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने की और संचालन राजू चौहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष रुम सिंह यादव के 27 सितम्बर 2025 को सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान समारोह को भव्य बनाने की योजना बनाई गई। रुम सिंह यादव के आग्रह पर नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी, सिकंदराराऊ का गठन पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पचहरा और डॉ. इरफान खान की देखरेख में किया गया, जिसकी घोषणा सम्मान समारोह में की जाएगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पचहरा ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मानदेय वृद्धि और कैसलैश उपचार की घोषणा स्वागत योग्य है और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थित सदस्य
देवेन्द्र यादव, शैलेश पुंढीर, अम्बरीष कुमार यादव, देवेश यादव, गजेन्द्र यादव, मनोज कुमार, बीरेन्द्र सिंह यादव, महेश चन्द्र, राजेश कुमार यादव, राजू चौहान, प्रवीन पुंढीर, प्रदीप कुमार, सुजीत यादव, पंकज कुमार, विनीश कुमार, रामदास यादव आदि।