हाथरस 06 सितंबर । जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न खेलों के जनपद स्तरीय चयन ट्रायल्स आयोजित किए जा रहे हैं।
1. जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता
- जिला स्तरीय ट्रायल – 07 सितंबर 2025, सुबह 10:00 बजे, स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस।
- मंडल स्तरीय ट्रायल – 08 सितंबर 2025, स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़।
- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – 10 से 13 सितंबर 2025, गोरखपुर।
(प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगी जिनकी जन्मतिथि 01/01/2007 के बाद की हो।)
2. पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर (पुरुष) कबड्डी प्रतियोगिता
- जिला स्तरीय ट्रायल – 08 सितंबर 2025, सुबह 10:00 बजे, स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस।
- मंडल स्तरीय ट्रायल – 09 सितंबर 2025, स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़।
- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – 15 से 17 सितंबर 2025, सहारनपुर।
(इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका भार 85 किलो या उससे कम होगा।)
आयोजकों ने जिले के इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल्स में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।