Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 सितंबर । श्री दाऊजी महाराज के 114वें प्रादेशिक लक्खी मेले के अंतर्गत किला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन धूमधाम से जारी है। शुक्रवार को प्रातःकाल नित्य वेदार्चन, वेद पाठ और हवन-यज्ञ का आयोजन आचार्य नमन कौशल्या, पं. राघव वशिष्ठ व सहयोगियों के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष को आशीर्वाद

शाम को विष्णु यज्ञ प्रारंभ होने से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय को उनके जन्मदिन पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री वेद भगवान शिविर के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’, आचार्य बागीष कुमार शर्मा, सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रीमती उपाध्याय को विधि-विधान से तिलक, रक्षा सूत्र, पुष्पगुच्छ, दुशाला और श्री वेद भगवान का प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया गया। उनके पुत्र चिराग उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडे तथा संजीव पचौरी का भी पूजन कर सम्मान किया गया।

विष्णु यज्ञ और परावर्तन यात्रा

शाम को आचार्य बागीष कुमार शर्मा व पं. राघव वशिष्ठ के निर्देशन में विष्णु यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यजमान के रूप में पं. सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, पं. जयशंकर पाराशर और पं. देव स्वरूप शर्मा ने यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ वेद भगवान के जयकारों के बीच सम्पन्न हुआ।

परावर्तन यात्रा का आयोजन 6 सितम्बर 2025, शनिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगा। विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद यह यात्रा किला से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कमला बाजार स्थित कामेश्वर नाथ मंदिर पहुँचेगी। वहाँ विधि-विधान से आरती व वंदन कर देवी-देवताओं को उनके-अपने स्थान पर विराजमान किया जाएगा।

जयकारों से गूँजेगा वातावरण

शोभायात्रा के दौरान भक्तगण “श्री वेद भगवान की जय”, “भोलेनाथ की जय”, “दाऊजी महाराज की जय”, “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो” और “भारत माता की जय” जैसे जयघोष करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page