Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अगस्त । भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री के चार वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और शहर के चामड़ गेट स्थित एक जिम पर जिम संचालक विष्णु पहलवान व अन्य पहलवानों ने भव्य स्वागत किया। चार वर्ष पूर्ण होने पर चार केक काटकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन ने जब उन्हें जिम्मेदारी दी तो उन्होंने भी अपनी प्राथमिकता बनाई कि क्षमतावान युवाओं को राजनीति में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर राजनीति में चाटुकार लोगों को महत्व दिया जाता है, लेकिन उन्होंने योग्य नौजवानों को अवसर दिया। अनुराग ने बताया कि आज पूरे उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया फॉलोवर की सूची में हाथरस पहले स्थान पर है, जिसमें युवा मोर्चा हाथरस के सवा पाँच लाख से अधिक फॉलोवर हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए 2021 की नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 2022 विधानसभा का युवा सम्मेलन, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नवमतदाता सम्मेलन, कारगिल विजय ज्योति, अखंड रामायण पाठ, तिरंगा यात्रा और बाइक रैली जैसे आयोजनों को याद किया। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में अपार समर्थन और विरोध दोनों मिला, लेकिन संगठन सेवा का उत्साह हमेशा बरकरार रहा।

इस अवसर पर उन्होंने अपने बारे में परिचय देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा जोश के साथ पुराने कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान लगातार किया जा रहा है। शहर के वाटर वर्क्स निवासी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से छात्र राजनीति से पारी शुरू करने वाले अनुराग अग्निहोत्री को भाजपा आला कमान ने भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया था। अनुराग अग्निहोत्री ने वर्ष 2007-11 तक एबीवीपी के कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रहे। उसके बाद वर्ष 2011-12 में नगर एसएफडी के प्रमुख रहे। धीरे धीरे मेहनत रंग लाई तो अभाविप में नगर मंत्री बने। उसके बाद वर्ष 2014 से 2016 तक नगर संयोजक रहे। उसके बाद अलीगढ़ अधिवेशन में संगठन मंत्री का दायित्व परिषद का सौंपा गया। निजी कारणों से घर वापसी हुई। अनुराग के मन में संगठन सेवा का जोश बरकरार था। उसके बाद मथुरा का विभाग संयोजक बनाया गया। जून 2017 से 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा आला-कमान ने शाहजहांपुर में विस्तारक का दायित्व दिया। नेहरू युवा केंद्र की चयन समिति में सदस्य भी रहे। उसके बाद कोरोना की रोकथाम के लिए हाथरस का टीकाकरण अभियान का जिला संयोजक भाजपा ने बनाया था। आगे भी बहुत कार्यक्रमों में भागीदारी कर व कार्यक्रमों का संयोजक बनकर कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page