सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 22 अगस्त । कचौरा में विद्या भारती की जनशिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित 37वीं प्रांतीय दलीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, हाथरस के भैयाओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में भैया नैतिक कुशवाहा ने बैडमिंटन सिंगल्स और हिमांशु के साथ डबल्स में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, ब्रजेश कुमार सिंह और अनुराग सिंह ने शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड अपने नाम किया। इसके अलावा 44 किलोग्राम वजन वर्ग में मोनू ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही बाल वर्ग की कबड्डी टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए सभी का दिल जीता। प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत के कुल 233 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजयी छात्र अब क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय लौटने पर विजयी छात्रों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा, प्रबंधक राजेश चैचाणी और समिति के पदाधिकारियों ने सभी विजयी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !


DAP खाद पर अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी – विवेक उपाध्याय
August 28, 2025
Related Posts
Recent Posts
राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज का उदघाटन
August 28, 2025
DAP खाद पर अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं
August 28, 2025
हसायन : दलित दिव्यांग जनप्रतिनिधि का 14
August 28, 2025
हसायन : प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियां
August 28, 2025
हसायन : बरसौली गांव में रुपयों के
August 28, 2025
हाथरस में दुष्कर्म के आरोपी को 20
August 28, 2025
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बी.एल.एस. की छात्रा ने
August 28, 2025
Weather
Hathras
7:10 pm,
Aug 28, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap