हाथरस 22 अगस्त । साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र एवं हास्य कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र दत्त पाठक, प्रधानाचार्य के.एल. इंस्टिट्यूट ने की तथा संचालन गिर्राज किशोर उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में 100 वर्ष पूरे करने पर वरिष्ठजन निरंजन सिंह फौजदार एवं श्रीमती रानी देवी का शॉल उड़ाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं हास्य कला केंद्र के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा “चाचा हाथरसी” ने विशेष रूप से भाग लिया।
अपने संबोधन में चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि बुजुर्ग घर की शान और ढाल होते हैं। उनकी सेवा से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। सारे तीर्थ एक तरफ और मां-बाप की सेवा एक तरफ। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य नई पीढ़ी को यह संदेश देना है कि बुजुर्गों के अनुभव जीवन का सबसे बड़ा खजाना हैं। चाचा हाथरसी ने काव्य पाठ करते हुए युवाओं को संदेश दिया कि “कभी अपने को बूढ़ा मत समझना, ए युवाओं! हमें घूरे का कूड़ा मत समझना।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें रनवीर सिंह, एदल सिंह, महावीर सिंह, नन्नूमल, जयपाल सिंह पोनिया, हरिशंकर वर्मा, राजकुमार पचौरी, अविनाश चंद्र पचौरी, बाबूलाल, गिरीश दीक्षित, दिलीप दीक्षित, बहादुर सिंह सिकरवार, बब्बू पोनिया, राजकुमार पूर्व प्रधान, प्रधान रणवीर सिकरवार, रमेश चंद दुबे सहित अन्य शामिल रहे।