हाथरस 21 अगस्त । आज प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में सिविल सर्विसेज का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किया गया। इस ट्रायल में 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया का आयोजन उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में अंसार हुसैन और सुजी यादव द्वारा किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 25-26 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
- कुश्ती : दीवान सिंह, विजय सिंह चौधरी
- वॉलीबॉल : दिनेश कुमार, रविन्द्र सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनील कुमार, सत्यवीर सिंह, प्रदीप कुमार
- कबड्डी : चंद्रपाल सिंह
- बैडमिंटन : अशफाक खान
- एथलेटिक्स : सुशीकांत सिंह, रविन्द्र कुमार पाठक
- क्रिकेट : दीपक
- बास्केटबॉल : काशी नरेश यादव
चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं कि वे मंडल स्तरीय ट्रायल्स में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।