Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 अगस्त । हाथरस में आगामी 21 अगस्त 2025 को विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 22 अगस्त 2025 को मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स होंगे। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा –

  • प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता

    • जिला स्तरीय चयन/ट्रायल – 21 अगस्त 2025

    • मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल – 22 अगस्त 2025

    • प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – 25 से 28 अगस्त 2025, मथुरा

  • प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता

    • जिला स्तरीय चयन/ट्रायल – 21 अगस्त 2025

    • मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल – 22 अगस्त 2025

    • प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – 25 से 26 अगस्त 2025, अयोध्या

  • प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता

    • जिला स्तरीय चयन/ट्रायल – 21 अगस्त 2025

    • मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल – 22 अगस्त 2025

    • प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता – 31 अगस्त से 7 सितम्बर 2025, पीलीभीत

प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने साथ मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति ट्रायल्स में प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page