सिकंदराराऊ (हसायन) 19 अगस्त । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई बाबस में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच न होने पर दिव्यांग क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय जाटव ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि जनपद में विभिन्न विकास कार्यों में भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन अधिकारियों ने शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया। संजय जाटव का कहना है कि 17 अगस्त से अब तक किसी भी जिला या तहसील स्तरीय अधिकारी ने उनकी फरियाद तक नहीं सुनी। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब दलित होने के कारण अधिकारी उनकी अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर उनकी छह सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल तक जाएंगे। धरना स्थल से ही संजय जाटव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया कि वह भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने ऑनलाइन सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आस्था रखते हैं। इधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने संजय जाटव पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। मंडल अध्यक्ष का कहना है कि संजय बसपा कार्यकर्ता हैं और भाजपा में किसी भी पद पर नहीं हैं। उन पर फर्जी लेटर पैड बनाकर गलत प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !

कॉलेज के बाहर बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, घायल
August 20, 2025

पुराने विवाद में युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
August 20, 2025

महिला से मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
August 20, 2025
Related Posts
Recent Posts
कॉलेज के बाहर बाइक सवार ने छात्रा
August 20, 2025
पुराने विवाद में युवक से मारपीट, तीन
August 20, 2025
महिला से मारपीट के मामले में पांच
August 20, 2025
अचानक तबीयत बिगड़ने से दो लोगों की
August 20, 2025
हाथरस में बुखार से पीड़ित दो युवतियों
August 20, 2025
उत्तर प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 22
August 20, 2025
बसुन्धरा एंक्लेव कॉलोनी में दंगल संयोजक संदीप
August 20, 2025
Weather
Hathras
9:05 pm,
Aug 20, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap