हाथरस 17 अगस्त । जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को सांप काटने की कई घटनाएँ सामने आईं, जिनमें बच्चों से लेकर युवकों और पशुपालक तक प्रभावित हुए। सभी पीड़ितों को स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ उनका उपचार कराया गया। हसायन क्षेत्र के अंडौली गांव में दिनेश कुमार का 10 वर्षीय बेटा योगेंद्र साथियों के साथ खेल रहा था, तभी सड़क पार कर रहे सांप ने उसे पैर में डस लिया। चाचा प्रेमपाल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई निवासी एथानी पुत्र रसल पानी लेने गया था, तभी अचानक पैर सांप पर पड़ गया और उसे डस लिया। वह दहशत में आ गया। स्वजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उपचार कराया गया। कोतवाली चंदपा के परसारा गांव के 20 वर्षीय रोहित सुबह दौड़ लगा रहे थे, तभी सांप ने उनके पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया और भर्ती कर उपचार दिया गया। सुधार होने पर स्वजन उन्हें घर ले गए। मुरसान निवासी रिंकू खेत में गई अपनी गाय को पकड़ने पहुँचे थे, तभी खेत में छिपे सांप ने उन्हें पैर में डस लिया। उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के बाद घर भेजा गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !

सोमवार (18/08/25) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी, बिसाना हाथरस
August 18, 2025

पति की मौत के बाद महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
August 18, 2025
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (18/08/25) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
August 18, 2025
जिले में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों
August 18, 2025
पति की मौत के बाद महिला ने
August 18, 2025
जान से मारने और झूठे मुकदमे में
August 18, 2025
हाथरस में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट
August 18, 2025
दाऊजी महाराज मेले का ठेका 1 करोड़
August 18, 2025
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने दो
August 18, 2025
Weather
Hathras
2:37 am,
Aug 19, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap