Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 अगस्त । एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे ताने मारते हैं, बुरी गालियां देते हैं और उसे तंग परेशान करते हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसके पति के खाते से बैंक से रुपये निकाल लिए है और उसे उसका हक नहीं देना चाहते हैं। महिला बबीता कुमारी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका विवाह नरेश चंद्र के साथ 23 फरवरी 2023 को हुआ था। उसके पति की 11 अक्टूबर 2024 को एक ट्रैक्टर से एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी।महिला ने हाथरस महिला थाने में अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपने ससुर, सास, छोटे देवर, छोटी, छोटे नंदोई और बड़े नंदोई के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page