सादाबाद 18 अगस्त । थाना सादाबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 17 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष योगेश कुमार मय टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामखिलाड़ी निवासी धनौली थाना सादाबाद जनपद हाथरस तथा देशराज पुत्र चोब सिंह निवासी अन्नीगढ़ी थाना चंदपा जनपद हाथरस शामिल हैं। धर्मेन्द्र के कब्जे से 20 क्वार्टर तथा देशराज के कब्जे से 33 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना सादाबाद पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !

सोमवार (18/08/25) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी, बिसाना हाथरस
August 18, 2025


पति की मौत के बाद महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
August 18, 2025
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (18/08/25) दर्शन माता तारागढ़ वाली देवी,
August 18, 2025
जिले में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों
August 18, 2025
पति की मौत के बाद महिला ने
August 18, 2025
जान से मारने और झूठे मुकदमे में
August 18, 2025
हाथरस में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट
August 18, 2025
दाऊजी महाराज मेले का ठेका 1 करोड़
August 18, 2025
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने दो
August 18, 2025
Weather
Hathras
11:30 pm,
Aug 18, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap