सिकंदराराऊ (हसायन) 16 अगस्त । क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसई बावस में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ छह सूत्रीय मांगों को लेकर सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं भाजपा नेता संजय कुमार जाटव अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरना स्थल पर संजय जाटव के साथ ग्राम प्रधान हेमलता जाटव, पुष्पेंद्र कुमार जाटव, राजबीर सिंह, चंद्रशेखर, ठाकुर अभिषेक पुंढीर, अरविंद पुंढीर, विशाल पुंढीर, मनोज उपाध्याय, पूर्व प्रधान लाखन सिंह बघेल, हैप्पी बघेल, नेत्रपाल सिंह बघेल सहित कई लोग मौजूद रहे।
धरने की प्रमुख मांगें
- ग्राम पंचायत बसई की चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराना।
- ब्लॉक हसायन स्थित शहीद स्मारक परिसर में अवर अभियंता, ठेकेदार और लेखाकार पर कार्रवाई व निलंबन।
- भ्रष्ट लेखाकार का स्थानांतरण ब्लॉक हसायन से अन्यत्र।
- शासनादेश के विपरीत रोजगार सेवक को नियम विरुद्ध भुगतान व टेंडर पर रोक।
- ग्राम पंचायत बसई में सुहाबली बम्बा के सहारे पक्का बाउंड्रीवॉल का निर्माण।
- सीडीओ हाथरस द्वारा अभद्रता एवं “अछूत” कहने के आरोप में कार्रवाई।
- मनरेगा के तहत 50 लाख रुपये के फर्जी भुगतान के लिए प्रभारी बीडीओ/डीडीओ हाथरस पर कार्यवाही।
धरने को मिला व्यापक समर्थन
धरना स्थल पर ठाकुर अभिषेक पुंढीर (अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा), लाखन सिंह बघेल (पूर्व प्रधान, अध्यक्ष बघेल महासभा), प्रमोद बघेल उर्फ बोटी भाई, अजीत प्रताप सिंह एडवोकेट (दी बार एसोसिएशन), ग्राम प्रधान हेमलता जाटव (अध्यक्ष जाटव महासभा), व्यापारी जयप्रकाश वार्ष्णेय व कौशल किशोर वार्ष्णेय ने समर्थन दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर साथ दिया।
धरने पर संजय जाटव का बयान
धरने पर बैठे संजय कुमार जाटव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। यह धरना क्रमिक अनशन और भूख हड़ताल तक जाएगा। जब तक जिस्म में खून की आखिरी बूंद है, यह लड़ाई जारी रहेगी।