हाथरस 13 अगस्त । आज मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मण्डल के निर्देश और जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के निर्देशन में श्री जवाहर स्मारक इण्टर कॉलेज मीतई में मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबन्धक शशिप्रभा शर्मा एवं प्रधानाचार्य सतरुद्ध प्रकाश ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवा कर किया। मण्डल के चारों जनपदों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा एवं जितेन्द्र सिंह जादौन ने किया। निर्णायक की भूमिका में देवेश पौनियां उपस्थित रहे। विभिन्न जनपदों से आये कोच व मैनेजर राशिद हुसैन, अनिल कुमार पाल, ललित तालान, राजेश प्रकाश गुप्ता, विजय कुमार, कुलदीप, नवीन कुमार, मनवीर आदि मौजूद रहे। जहांगीर हाशमी, प्रमोद कुमार, सत्यपाल सिंह, पुष्पेन्द्र, मनोज शर्मा, संजय सेंगर, आरजू गर्ग, नीरज यादव, अजय कुमार सिंह, अचलेश त्यागी, होरी लाल वर्मा एवं संतोष कुमार का सक्रिय सहयोग रहा।
ये रहा प्रतियोगिता का परिणाम
19 वर्षीय बालक फ्री-स्टाइल
– 57 किलो भार वर्ग में विजेता विकास अलीगढ़ और उपविजेता अतेन्द्र सिंह कासगंज रहा।
– 61 किलो भार वर्ग में विजेता रिषभ अलीगढ़ और उपविजेता अभय प्रताप कासगंज।
– 65 किलो भार वर्ग में विजेता अजय अलीगढ़ व उपविजेता रजनीश एटा।
– 70 किलो भार वर्ग में विजेता अखिलेश अलीगढ़ और उपविजेता विकास हाथरस।
17 वर्षीय बालक फ्री-स्टाइल
– 45 किलो भार वर्ग में विजेता अर्जुन यादव अलीगढ़ व उपविजेता साहिल हाथरस।
– 48 किलो भार वर्ग में विजेता धर्मेन्द्र अलीगढ़ व उपविजेता आदित्य हाथरस।
– 51 किलो भार वर्ग में विजेता पीयूष हाथरस और उपविजेता प्रकाश अलीगढ़।
– 55 किलो भार वर्ग विजेता अवनीश अलीगढ़ व उपविजेता शिवम एटा।
– 60 किलो भार वर्ग में विजेता राम भरत हाथरस और उपविजेता आसिफ कासगंज।
19 वर्षीय बालक ग्रीको रोमन
– 55 किलो भार वर्ग में विजेता शिव नारायण अलीगढ़ व उपविजेता प्रदीप हाथरस।
– 63 किलो भार वर्ग में विजेता अंकित अलीगढ़ व उपविजेता भानु प्रताप हाथरस।
– 67 किलो भार वर्ग में विजेता दीपक हाथरस व उपविजेता मंगेश अलीगढ़।
17 वर्षीय बालक ग्रीको रोमन
– 45 किलो भार वर्ग में विजेता प्रियांशु अलीगढ़ व उपविजेता राम किशन कासगंज।
– 60 किलो भार वर्ग में विजेता देवव्रत प्रताप सिंह कासगंज व उपविजेता आकाश कुमार अलीगढ़।
– 71 किलो भार वर्ग में विजेता विकास हाथरस।
19 वर्षीय बालिका फ्री-स्टाइल
– 50 किलो भार वर्ग में विजेता लक्ष्मी हाथरस व उपविजेता सुदीपा कासगंज।