Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अगस्त । श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इण्टर काॅलेज में सहोदया काॅम्पलेक्स हाथरस के तत्वाधान में अंतर विद्यालय गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिटी काॅर्डीनेटर जगदीश शर्मा, सहोदया प्रेसिडेंट डाॅ अरूण शर्मा, सेक्रेटी सहोदया डाॅ विकाश शर्मा, प्रिसिपल सेंट फ्रासिस हाथरस डाॅ प्रकाश डिसूजा, प्रिसिपल क्रैम्ब्रिज इण्टर नेशनल स्कूल हाथरस मुकेश नगाइच एवं प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड) ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जलन द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विधार्थियों के द्वारा देश भक्ति से ओत‘-प्रोत गीत प्रस्तुत किये गये। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, संगीत शिक्षिका कल्पना शर्मा, मनीष कुमार संगीत शिक्षक राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर हाथरस के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थियों के गायन क्षमता का आंकलन किया इस प्रतियोगिता में शहर के कई विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान लाॅर्ड कृष्णा, द्वितीय स्थान पर एमएलडीवी इण्टर काॅलेज, तृतीय स्थान ओएमबी इण्टरनेशनल स्कूल ने प्राप्त किया सेंट फ्रांसिस एवं सेंट कारसिनी पब्लिक स्कूल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया, श्री राधा बिहारी पब्लिक स्कूल हाथरस, सेंट विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हाथरस, यूनियन पब्लिक स्कूल सासनी, राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर हाथरस, क्रैम्ब्रिज इण्टर नेशनल स्कूल, आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

संस्था के डायरेक्टर स्वंतत्र कुमार गुप्त ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा संगीत का मानव जीवन में बहुत महत्व है। यह न केवल भावनाओं को व्यक्त करने तनाव कम करने और रचनात्मकता को बढ़ावा देना का भी एक सानदार तरीका है। संगीत हमें एक दुसरे से जोड़ता है, संक्षेप में संगीत एक शक्तिशाली उपकरण है जो हमारे जीवन को बेहतर बनाता है यह हमें खुश करता है, और हमारे तनाव को भी कम करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड0), उप-प्रधानाचार्या शाजिया रफीक खान, हिमांशू वाष्र्णेय, जितेन्द्र कुमार, मो0 दानिस, जीतू अरोरा, रेखा जादौन, पुनीत कुमार वाष्र्णेय, पुनीत कुमार गुप्ता, सत्यवती एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page