हाथरस 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी रुहेरी मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बीछिया से शहीद स्मारक स्थल टुकसान, इगलास रोड तक विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरव आर्य और मंडल के मार्गदर्शक कुशलपाल सिंह पौरुष का स्वागत मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा एवं मंडल महामंत्री विवेक रावत ने पटका पहनाकर एवं राधा-कृष्ण की छवि भेंट कर किया।
गौरव आर्य ने अपने संबोधन में कहा, “तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। यह देशवासियों को एकजुट करता है और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल बनाता है। तिरंगा यात्रा एकता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।” यात्रा में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति गीतों ने माहौल को राष्ट्रमय बना दिया।
तिरंगा यात्रा के समापन पर कारगिल शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल महामंत्री विवेक रावत, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, कुशलपाल सिंह पौरुष, अनंत सोलंकी, गोपाल सिंह पौरुष, विक्रम सिंह रावत, मुकेश कुमार शर्मा, मुकेश दीक्षित, सुमित शर्मा (मंडल कोषाध्यक्ष), अनुज वाष्र्णेय, हरीओम चौधरी, सरिता शुक्ला, कल्पना शर्मा, गौरीशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय रावत, मनोज उपाध्याय, साहब सिंह वघेल, किशोरीलाल शर्मा, प्रिया शर्मा, पवन कुमार शर्मा, दुष्यंत कुमार, चौधरी वीरेंद्र सिंह, उमेश चौधरी, महिपाल सिंह बघेल, राहुल उपाध्याय, हरीश गौड़, राजेश कुमार, अमित कुमार जादौन, श्याम दत्त शर्मा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, बैकेश रावत, राजवीर सिंह, अजय प्रजापति, गिरीश शर्मा, हरीमोहन शर्मा, योगेन्द्र कुमार, विपिन कुमार, जितेन्द्र कुमार समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने तिरंगा यात्रा में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।