Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (पुरदिलनगर) 11 अगस्त । कस्बा पुरदिलनगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कस्बे के कन्या इंटर कॉलेज से मुख्य अतिथि मुकेश चौहान द्वारा शुभारंभ की गई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनचुंबी नारों के साथ देशभक्ति का माहौल बना दिया। तिरंगा यात्रा कन्या इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, जवाहर चौक होते हुए अंबेडकर तिराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन दीक्षित, सुरेश चंद्र आर्य, सौरभ उपाध्याय, हरीश गोयल, विजय प्रधान, अनिल माहेश्वरी, हरप्रसाद, अभिनव जाखेटिया, के.पी. परमार, शशिकांत भारद्वाज, नरेंद्र आर्य, चंद्रभान कुशवाहा, पंकज दिवाकर, भूपेंद्र चौहान, रोबिन पाथोर, मोहन सिंह, टीकम सिंह पुढीर, प्रेमपाल कुशवाहा, भुवनेश उपाध्याय, दुर्गेश भारद्वाज, मनोज कुशवाहा, मोनू द्विवेदी, ललित द्विवेदी, ब्रजवासी दिवाकर, संजीव शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, हर्ष बर्धन, विजय कुमार, रिंकू शर्मा, मोनू शर्मा, सुमित माथुर, नीशू शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। देशभक्ति के गीतों और नारों के बीच निकली इस यात्रा ने कस्बे में एकता और उत्साह का माहौल बना दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page