हाथरस 11 अगस्त । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हाथरस में प्राचार्या प्रो. सुषमा यादव के निर्देशन में संस्कृत विभाग द्वारा आज 11 अगस्त 2025 को संस्कृत सप्ताह महोत्सव के अंतर्गत “संस्कृत महात्म्य” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम —
- प्रथम स्थान : कु. पायल कौशिक (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
- द्वितीय स्थान : कु. दीक्षा शर्मा (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)
- तृतीय स्थान : कु. प्रभा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) एवं कु. रेखा (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) — संयुक्त रूप से
- सांत्वना पुरस्कार : कु. रिया (बी.ए. तृतीय वर्ष) एवं कु. आरती (बी.ए. तृतीय वर्ष)
निर्णायक की भूमिका में कु. नेहा यादव, कु. प्रियंका सरोज तथा डॉ. मधु रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. मधु, प्रभारी संस्कृत विभाग ने किया।