सादाबाद 10 अगस्त । क्षेत्र के रजवाहे में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव नारायणपुर और शहवाजपुर के मध्य स्थित रजवाहे में शनिवार को पानी बंद होने के बाद यह शव दिखाई दिया। शव की स्थिति अत्यंत खराब थी। कुत्तों और जंगली जानवरों द्वारा शव को नोच खाया गया था, जिससे महिला का सिर और बाजू शरीर से अलग हो गए थे। महिला मेहरून रंग के सलवार कुर्ता पहने हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव लगभग 7-8 दिन पुराना प्रतीत होता है। ग्रामीणों का मानना है कि महिला की हत्या करके शव को रजवाहे में फेंका गया है। हालांकि, सीओ अमित पाठक ने बताया कि महिला की मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के सामने अब यह चुनौती है कि महिला की पहचान कैसे की जाए और इस मामले का राजफाश कैसे किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में जानकारी करते हुए पुलिस को जल्द मामले के नतीजे तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !


Related Posts
Recent Posts
हाथरस में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल का
August 11, 2025
सासनी : विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मनाया
August 11, 2025
सासनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा
August 11, 2025
सिकंदराराऊ : नामजदों ने युवक को मारपीट
August 11, 2025
हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक
August 11, 2025
गाली-गलौज के विरोध पर नामजद आरोपियों ने
August 11, 2025
सिकंदराराऊ में बच्चा चोर की अफवाह पर
August 11, 2025
Weather
Hathras
8:14 pm,
Aug 11, 2025
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap